Suryakumar Yadav Record: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए धमाल मचा रहे हैं. केरल के खिलाफ मुकाबले में सूर्या ने 25 गेंदों पर 32 रन ठोके, जिसमें उन्होंने चार चौके जड़े. हालांकि, उनकी यह पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी और टीम 15 रन से मैच हार गई. केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई की टीम 163 रन पर ढेर हो गई. लेकिन इस पारी के बदौलत सूर्या ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
दरअसल, सूर्या इस मैच में 32 रन बनाते ही मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने आदित्य तारे का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 1713 रन थे. सूर्या अब 1717 रन के साथ मुंबई के नंबर-1 रन-स्कोरर बन गए हैं. सूर्यकुमार 2010 से मुंबई के लिए टी20 खेल रहे हैं और अब तक खेले 71 मैचों में 1717 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी निकले हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त, पहली पारी में बिना किसी सेंचुरी के बना डाले 500 से ज्यादा रन
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
28 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
18 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines