हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दरिया का सारा नशा उतरता चला गया..., राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को घेरा, देखें Video

Sudhanshu Trivedi Speech in Rajya Sabha: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को भी घेरा। सुधांशु ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi

Sudhanshu Trivedi in Rajya Sabha: बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई है। विपक्ष को घेरते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। वहीं दूसरी तरफ फेल होने वाले थर्ड डिवीजन पाकर भी खुश हो रहे हैं। कांग्रेस ने 99 को ही अपनी मंजिल मान लिया है। शायराना अंदाज में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सुधांशु त्रिवेदी बोल पड़े कि “दरिया का सारा नशा उतरता चला गया, वो मुझको डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया…। ये 44, 52 और 99 अरे मेरी मंजिल समझकर बैठ गए चंद लोग, मैं ऐसे कितने ही रास्तों से गुजरता चला गया।“

 

सुधांशु त्रिवेदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने पीएम मोदी और पंडित नेहरु की तुलना करते हुए कहा कि दोनों की बराबरी नहीं हो सकती। पीएम मोदी सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री बने लेकिन नेहरु कांग्रेस में ही सर्वसम्मति के बगैर पीएम की कुर्सी पर बैठे थे। जहां पीएम मोदी ने सभी पार्टी के नेताओं को सम्मान देते हुए सर्वोच्च पुरुस्कार से नवाजा तो नेहरू ने खुद अपनी ही पार्टी के नेता सरदार पटेल और बाबा साहेब अंबेडर को भारत रत्न भी नहीं दिया। देखें वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें