हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ये कहीं से भी ठीक नहीं', बरेली और संभल में Bulldozer Action पर भड़के सपा सांसद Zia Ur Rahman

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान ने उत्तर प्रदेश के बरेली और संभल में हुए बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई थी, फिर भी प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई करना गलत है. सांसद ने यह भी कहा कि सजा देने का काम न्यायालय का है, और अगर किसी ने गलत किया है तो उसे न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए.

विज्ञापन
Bulldozer Action पर भड़के सपा सांसद

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान ने बरेली और संभल में हुए बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी व्यक्त की है. सपा सांसद ने कहा कि बुलडोजर एक्शन पर कोर्ट ने रोक लगा दी है, फिर भी इस तरह का एक्शन हो रहा है, ये गलत है. उन्होंने कहा कि सजा देने का काम न्यायालय का है. अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसे न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 2 अक्टूबर को अधिकारियों ने दशहरे के दिन रायबुज़ुर्ग गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. एक मैरिज हॉल को गिरा दिया गया और एक मस्जिद को हटाने का आदेश दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान वहां बड़ी मात्रा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी. प्रशासन का कहना है कि ध्वस्त किया गया मैरिज हॉल और विवादित जमीन के एक अन्य हिस्से पर बनी मस्जिद, दोनों अवैध रूप से बनाए गए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola