हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Duleep Trophy Semifinal: यशस्वी-अय्यर फ्लॉप, रुतुराज ने लूटी महफिल, पहले दिन ऐसा रहा स्टार प्लेयर्स का प्रदर्शन

Duleep Trophy Semifinal: दिलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, रुतुराज महफिल लूटने में सफल रहे।

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad

Duleep Trophy Semifinal: दिलीप ट्रॉफी 2025 के दो सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन टीम इंडिया के कुछ स्टार प्लेयर्स का प्रदर्शन जोरदार रहा, तो कोई औंधे मुंह गिरा। सबसे ज्यादा महफिल रुतुराज गायकवाड़ ने लूटी। रुतुराज के बल्ले से वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 184 रनों की दमदार पारी निकली। रुतुराज ने 25 चौके और एक सिक्स जमाया।

हालांकि, यशस्वी जायसवाल पहली पारी में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। यशस्वी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अपनी इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। अय्यर को 25 रनों के स्कोर पर खलील अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। देवदत्त पडिक्कल भी अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में सफल रहे और उन्होंने साउथ जोन की तरफ से खेलते हुए 57 रन जड़े। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola