Digvesh Rathi Shikhar Dhawan: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा भिड़ पड़े थे। दोनों प्लेयर्स के बीच हाथापाई तक की नौबत आन पड़ी थी। हालात को बिगड़ता देख साथी खिलाड़ियों और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद बीसीसीआई ने दिग्वेश के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन पर एक मैच का बैन लगा दिया है। इसके साथ दिग्वेश की 50 प्रतिशत मैच फीस भी काट ली गई।
दिग्वेश अपने बर्ताव के चलते इसी सीजन में दो बार पहले भी अपनी मैच फीस कटवा चुके हैं। इस बीच, दिग्वेश को पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी खेल भावना का पाठ पढ़ाया है। धवन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “कभी-कभी कठिन तरीका ही सबक देने का सही और एकमात्र तरीका होता है। उम्मीद है कि यह एक ऐसा टर्निंग पॉइंट होगा, जिससे राठी अपनी आग को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना सीखेंगे और फील्ड पर दूसरे प्लेयर्स को सम्मान देंगे।” अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
दिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
9 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines