हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: सरफराज खान का हुआ अपमान, एक हफ्ते में ही डेब्यू भूल गए लोग; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sarfaraz Khan Disrespect Social Media India vs England: राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू के बाद दूसरे टेस्ट में ही सरफराज खान आलोचनाओं का शिकार हो गए। रांची टेस्ट की दूसरी पारी में वह गोल्डन डक पर आउट हुए। पहली पारी में भी उन्होंने 14 रन ही बनाए थे। इस मैच के बाद लोगोंं ने जमकर उनका अपमान किया।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Disrespected After Ranchi Test Flop Show (Image- X)

Sarfaraz Khan Disrespect Social Media India vs England: भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 62 और नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थीं और उनकी खूब वाहवाही हुई थी। मगर भारत में अक्सर देखा जाता है कि एक मैच में ही फेल होने के बाद किसी भी खिलाड़ी की आलोचना होने लगती है और एक ही मैच में अच्छा करने के बाद उसे सिर चढ़ा लिया जाता है। अब रांची टेस्ट में सरफराज खान ने एक पारी में 14 रन बनाए और दूसरी पारी में उनका खाता भी नहीं खुला। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका अपमान करने लगे। सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी को बुरा-भला कहने लगे। आनंद महिंद्रा की थार को लेकर भी काफी चर्चा हुई। देखें पूरी खबर वीडियो रिपोर्ट में:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola