हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सरफराज के डूबते IPL करियर को CSK ने बचाया! 75 लाख में बिकने के बाद भावुक हुआ भारतीय बल्लेबाज

Sarfaraz Khan: सरफराज खान का फिर से आईपीएल में खेलने का लंबा इंतजार खत्म हो गया. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज को उनके बेस प्राइस में खरीदा. ऑक्शन में बिकने के बाद सरफराज भावुक हो गए हैं.

विज्ञापन
Sarfaraz Khan became emotional after bought by CSK

Sarfaraz Khan CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सरफराज खान को आखिरकार खरीदार मिल गया. चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज के डूबते हुए आईपीएल करियर को बचा लिया. दरअसल, पहले राउंड में सरफराज के नाम में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. हालांकि, दूसरे राउंड में सरफराज को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा लिया.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहरे के कारण रद्द हुआ IND vs SA T20I मैच

ऑक्शन में बिकने के बाद सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जर्सी मूवी के एक सीन की फोटो शेयर की. दरअसल, मूवी में जब एक्टर को लंबे समय बाद टीम में सिलेक्ट किया जाता है, तो वह रेलवे स्टेशन पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाता है. यानी सरफराज ने अपनी इस स्टोरी से यह मैसेज देना चाह रहे हैं कि उनका भी आईपीएल में दोबारा से खेलने का सपना साकार हो गया है. सरफराज एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके की जर्सी में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola