हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: ऋषभ पंत ने रचा बड़ा कीर्तिमान, बन गए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। पंत की एमएस धोनी के क्लब में एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत का बल्ला अब तक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बढ़ चढ़कर नहीं बोला है। अब तक खेली गई 5 पारियों में उन्होंने एक भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया। हालांकि गाबा में खेले जा रहे तीसरे मैच में ऋषभ पंत ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। वह टेस्ट में भारत की ओर से 150 डिसमिसल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल करने का रिकॉर्ड धोनी के पास है।

उन्होंने 294 डिसमिसल किए हैं। दूसरे नंबर पर सैयद किरमानी हैं, जिन्होंने 198 डिसमिसल किए हैं। वहीं ऋषभ पंत के नाम 150 डिसमिसल दर्ज हो गए हैं। पंत भारतीय इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर बन चुके हैं। पंत के नाम अब तक 135 कैच और 15 स्टंपिंग है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट-रोहित को लेकर अनिल कुंबले को देनी पड़ी सफाई, किया साजिश का खुलासा

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें