हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांसदों के लिए क्यों जरूरी है शपथ समारोह? नहीं तो लग सकता है जुर्माना

MPs Swearing in Ceremony mentioned in Constitution: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज सभी 543 सांसद भी शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि क्या आप जानते हैं कि शपथ लेना सांसदों के लिए क्यों जरूरी है? जी हां, बिना शपथ के सदन में प्रवेश करने पर सांसदों को जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

MPs Swearing in Ceremony mentioned in Constitution: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं देश की 543 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी सांसद शपथ ग्रहण किए बिना सदन में नहीं जा सकते हैं। जी हां, संसद भवन में एंट्री के लिए सभी सांसदों का शपथ लेना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई सांसद बिना शपथ के संसद भवन में प्रवेश करता है तो उसपर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। उसे जुर्माने के रूप में 500 रुपए चुकाने होंगे।

यही नहीं बिना शपथ के सदन में बैठने वाला सांसद कार्रवाई में दखल नहीं दे सकता है और ना ही उसे वोटिंग का अधिकार होता है। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 99 में सांसदों के शपथ ग्रहण का जिक्र किया गया है। इस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति या उनके द्वारा नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने सभी सांसदों को शपथ ग्रहण करना अनिवार्य है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola