हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुस्लिमों के मुद्दे से नीतीश ने की तौबा, वक्फ बिल पर JDU के स्टैंड ने चौंकाया, पार्टी में 'दो फाड़'

Nitish Kumar on Waqf Board Bill: सवाल उठता है कि कभी सेक्युलरिज़्म के बड़े झंडाबरदार रहे नीतीश कुमार ने मुसलमानों के मुद्दों से क्यों तौबा क्यों किया? लोकसभा में वक्फ विधेयक पर चर्चा के दौरान जेडीयू ने बिल का समर्थन किया।

विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिन दिल्ली में रहेंगे। फाइल फोटो

Nitish Kumar on Waqf Board Bill: वक्फ विधेयक 2024 पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का स्टैंड विवादों में है। एक ओर पार्टी के मुस्लिम नेता विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टी आरजेडी भी नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। ये पहली बार नहीं है जब मुसलमानों के मुद्दे पर नीतीश कुमार का स्टैंड अलग रहा है। नीतीश की पार्टी नागरिकता संशोधन बिल, तीन तलाक जैसे बड़े मुस्लिम मुद्दों पर भी बीजेपी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर खड़ी रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि कभी सेकुलरिज्म के बड़े झंडाबरदार रहे नीतीश कुमार ने मुसलमानों के मुद्दों से तौबा क्यों की?

ये भी पढ़ेंः बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान

बता दें कि लोकसभा में वक्फ विधेयक पर चर्चा के दौरान जेडीयू की तरफ से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पार्टी का पक्ष रखा। ललन सिंह ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इससे मुसलमानों का कोई अहित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लाने के लिए इसमें संशोधन जरूरी है, इसलिए हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने वक्फ विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें