Video: बिहार में कटेंगे 35 लाख वोटर्स के नाम, चुनाव पर क्या पड़ेगा असर? समझिए पूरा समीकरण
Author: News24 हिंदी
Jul 15, 2025 01:33 PM IST
Video: बिहार में चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कराने का फैसला किया है। इसके बाद से ही इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। वहीं, UIDAI ने भी एक अभियान शुरू किया है, जिसमें उन लोगों के आधार कार्ड को बंद किया जा रहा है, जिनकी बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। अब सवाल ये उठता है कि इस फैसले से चुनाव पर क्या असर पड़ेगा और किसे फायदा होगा? दूसरी तरफ सवाल ये है कि अगर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हट रहे हैं, तो कितने नए नाम जुडे़ंगे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में आधार नंबर को बंद करने के पीछे किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाव करना है। एक आधार नंबरों को बंद करने का मामला है, तो दूसरी तरफ खबर आ रही है कि करीब 35 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से कट सकते हैं। इस वीडियो में समझिए पूरा समीकरण…
ये भी देखें: जान पर खेल शिक्षक कर रहे नदी पार… नीतीश सरकार पर उठाए गंभीर सवाल