हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोदी कैबिनेट में राज्यसभा से एंट्री बंद? लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं ये नेता

Lok Sabha Election 2024 Modi Cabinet: मोदी सरकार अब राज्यसभा पहुंचकर मंत्री बनने वाले सांसदों को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। इनमें निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और एस जयशंकर समेत कई मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: मोदी कैबिनेट के कई मंत्री लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 BJP Modi Cabinet: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 28 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों, खासकर राज्यसभा सांसदों को खास संदेश दिया है। बीजेपी के कई दिग्गज नेता राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचकर मंत्री बनते हैं। ऐसा हमने 2014 और 2019 में देखा था। माना जा रहा कि इस बार स्थिति ऐसी नहीं होगी। बीजेपी के द्वारा घोषित 28 उम्मीदवारों में से 24 नए चेहरे और 4 मौजूदा सांसदों को रिपीट किया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि बीजेपी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है।

माना जा रहा है कि ओडिशा से धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से मनसुख मांडविया, केरल से पीयूष गोयल, महाराष्ट्र से नारायण राणे, कर्नाटक या दिल्ली से एस जयशंकर, चेन्नई से निर्मला सीतारमण और हरियाणा या राजस्थान से भूपेंद्र यादव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola