हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा, Video वायरल

Mathura Rogue Attack Police: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कुछ बदमाशों ने दरोगा पर ही हाथ छोड़ दिया। दरोगा का कॉलर पकड़े हुए बदमाशों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP Police

Mathura Viral Video: आमतौर पर पुलिस को देखते ही लोग डर से कांपने लगते हैं। मगर मथुरा से एक अलग ही मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला मथुरा के बालाजीपुरम इलाके का है। बालाजीपुरम चौराहे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ऐसे में एक युवक दरोगा से भिड़ गया। बदमाश ने दरोगा का कॉलर पकड़कर हाथापाई करने की कोशिश की।

अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद माना जा रहा है। दरोगा से हाथापाई करने पर सिपाही ने युवक को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार दबंगों ने आम लोगों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola