Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव संपन्न हो चुका है। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की बातें सामने आने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि 7-8 कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग की बात मीडिया में चल रही है। क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने सच्चाई से अवगत कराया। जब उनसे क्रॉस वोटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट और स्व. राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। लेकिन क्रॉस वोटिंग को लेकर जीशान ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के सीनियर नेताओं को यह सब देखने की जरूरत है। क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। जो भी हुआ है, वह दुखद है। जीशान ने एमवीए को लेकर कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सीधा उनसे बात नहीं करता। बड़े नेताओं के बीच सीधी बात होती है। जीशान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे भी अपनी बात रखी। देखिए यह विशेष रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
48 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
19 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
21 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines