Maha Kumbh 2025 Guinness World Record: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का पावन पर्व 45वें दिन महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ सम्पन्न हो गया। प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई और 45 दिनों तक यह मेला चला। इस दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था और अमृत स्नान की डुबकी लगाई। अपनी शुरुआत के साथ से ही महाकुंभ खबरों की सुर्खियां बटोर रहा है। अब समापन के दौरान भी महाकुंभ चर्चा में है, क्योंकि महाकुंभ में यूपी सरकार ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
दरअसल, महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सबसे बड़ा कॉर्डिनेटेड क्लीनिंग कैंपेन चलाया गया, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 19 हजार सफाईकर्मियों ने मिलकर महाकुंभ मेला क्षेत्र के 4 अलग-अलग जोनों में सफाई की और यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। महाकुंभ समापन समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। इसी के साथ महाकुंभ 2025 में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिए हैं।
महाकुंभ समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सभी 19 हजार सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
4 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
9 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
10 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
23 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines