Lok sabha election 2024: वेस्ट बंगाल से इंडिया गठबंधन के लिए राहत भरी खबर है। सूत्रों के मुताबिक यहां टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के रुख में नरमी आई है। बताया जा रहा है कि टीएमसी ने अपने गढ़ में कांग्रेस को लोकसभा की कुल 42 सीटों में से दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी से सीट शेयरिंग से इनकार किया था। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच हाल ही में बात हुई है। अनुमान है जल्द पार्टी नेता इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगे। इससे पहले यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच प्रदेश में 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा करने पर रजामंदी बन चुकी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस और टीएमसी में वेस्ट बंगाल के अलावा मेघालय और असम में भी एक-एक सीट पर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि टीएमसी मेघालय की तुरा लोकसभा सीट की मांग कर रही है। उसने इसके लिए वो 2019 चुनाव का हवाला दिया है। जब इस सीट पर कांग्रेस ने 9 फीसदी, बीजेपी ने 13 फीसदी और टीएमसी को कुल 28 फीसदी वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
52 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
6 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
11 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines