हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 18 अक्टूबर तक कुंभ राशि वालों पर गुरु और शनि का कैसा प्रभाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 

Kumbh Rashi Horoscope: मिथुन राशि में गुरु ग्रह गोचर कर चुके हैं और इसका असर कुंभ राशि के लोगों पर कैसा पड़ रहा है? गुरु और शनि ग्रह की कृपा किस तरह से और कब तक कुंभ राशि पर रहेगी? इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है। आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन
guru gochar: कुंभ राशि पर गुरु गोचर का कैसा असर?

Kumbh Rashi Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 मई को देवगुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया। बुध की राशि में गुरु गोचर से देश-दुनिया पर असर देखने को मिल सकता है। जबकि, 12 राशियों पर भी गुरु गोचर के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़े हैं। व्यवसाय, नौकरी, करियर, पारिवारिक आदि मामले में शुभ व अशुभ लाभ सभी राशियों पर पड़ रहे हैं। 18 अक्टूबर तक कुछ राशि के लिए अच्छे दिन रहेंगे तो कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आगामी समय में गुरु ग्रह वक्री और अतिचारी भी होंगे। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार शनि की राशि कुंभ पर भी गुरु गोचर का असर देखने को मिलेगा।

सिर्फ देवगुरु बृहस्पति ही नहीं, बल्कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि भी कुंभ राशि पर अपना प्रभाव डालते नजर आएंगे। 18 अक्टूबर से पहले कुंभ राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरी या कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है। वीडियो के माध्यम से कुंभ राशि के लोग जान सकते हैं कि उन पर गुरु ग्रह और शनि ग्रह की कैसी कृपा होगी? पंडित सुरेश पांडेय ने शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय भी बताए हैं। आप जान सकते हैं कि कैसा शनि को कुंभ राशि वाले खुश कर सकते हैं। आइए वीडियो के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: मिथुन में गुरु गोचर से कर्क राशि पर कैसा प्रभाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें चंद्र की इस राशि के लिए लाभकारी उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें