हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs RCB: बारिश डालेगी खलल, तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा? जानिए पूरा समीकरण

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेला जाएगा। हालांकि ये मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का बिगुल बच चुका है। सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता में खेला जाना है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 21 मार्च को भी कोलकाता में हल्की बारिश हुई थी। ऐसे में अगर पहले मैच में बारिश खलल डालती है तो मैच का नतीजा कैसे निकाला जाएगा। दरअसल अगर बारिश मैच में बाधा बनती है तो अंपायर पहले 10 ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे।

10 ओवर भी मैच नहीं होता है तो फिर 5-5 ओवर में नतीजा निकालने की कोशिश की जाएगी। हालांकि अगर अधिक बारिश के वजह से मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल जाएंगे। बता दें कि केकेआर और आरसीबी अपने नए कप्तानों के साथ उतरने वाली है। केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे तो आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के कंधो पर होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola