हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत को मिला दूसरा 'उमरान मलिक', तेज रफ्तार से मचाया तहलका, टीम इंडिया के लिए ठोक दिया दावा

Umran Malik: यूपी टी-20 लीग में युवा गेंदबाज ने खासा प्रभावित किया। अब इसकी तुलना उमरान मलिक से हो रही है।

विज्ञापन

Umran Malik: यूपी टी-20 लीग 2025 में क्वालीफायर-2 मुकाबला 4 सितंबर को मेरठ मावेरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया। मेरठ ने इस मुकाबले को 19 रनों से जीता और फाइनल में अपनी जगह बना ली। मेरठ की ओर से तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने कमाल कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। त्यागी ने अपनी रफ्तार से खासा प्रभावित किया। इसलिए अब उनकी तुलना उमरान मलिक से हो रही है। उमरान भी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ 124 रन ही बना सकी। लखनऊ का सफर अब यूपी टी-20 लीग से खत्म हो गया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola