हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संसद के मानसून सत्र में छाईं MP Kangana Ranaut, बोलने के अंदाज के कायल हुए सांसद

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने ससंद में अपने बयान से लोगों का ध्यान खींचा है। संसद के मानसून सत्र में जब कंगना अपना भाषण देने के लिए उठीं, तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थीं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कंगना का कोई ना कोई बयान उन्हें हर बार चर्चा में ले ही आता है। हालांकि इस बार भी एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए ही चर्चा में आई हैं। दरअसल, संसद के मानसून सत्र में कंगना रौनत के भाषण ने हर किसी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर लोग एक्ट्रेस की तारीफ करने लगे।

संसद में बोलीं कंगना

संसद के मानसून सत्र में जब कंगना अपना भाषण देने के लिए उठीं, तो इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष महोदय जी, मैं मेरी और मंडी की जनता की तरफ से आपका अभिनंदन करती हूं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि आपने मुझे पहली बार इस सभा में मंडी क्षेत्र के बारे में बोलने का मौका दिया। महोदय हमारी मंडी क्षेत्र में ऐसी बहुत सारी कला शैलियां हैं, जो विलुप्त हो रही हैं।

कंगना ने उठाए विलुप्त हो रहे मुद्दे

कंगना ने आगे कहा कि हमारे यहां एक घर बनाने की शैली है, जिसे काठ-कुणी शैली कहा जाता है वहां भेड़ और यॉक की ऊनों से वस्त्र बनाए जाते हैं। जैसे जैकेट, स्वेटर, टॉपी या शॉल, जिनका बाहर के देशों में बहुत मूल्य मिलता है, लेकिन हमारे यहां ये बिल्कुल विलुप्त हो रहे हैं, तो इनको बढ़ावा देने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगी कि हमारे हिमाचल का जो संगीत है, उनके जो कपड़े हो गए, जो ऑर्ट फॉर्म्स हैं, वो विलुप्त हो रहे हैं, तो उनके विषय में क्या कदम उठाए जा रहे हैं… धन्यवाद।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में मांगा जवाब

गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही है। दरअसल, एक्ट्रेस की सांसदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भी जारी किया। इस याचिका में कंगना की संसद सदस्यता को रद्द करने की मांग उठी है। हालांकि कोर्ट ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें हाई कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

क्या है मामला?

दरअसल, कंगना के खिलाफ ये याचिका राम नेगी ने की है। इस याचिका में कहा गया कि वो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके नामांकन पत्र को मंडी के चुनाव अधिकारी ने गलत तरीके से खारिज कर दिया। इसलिए उन्होंने कोर्ट से कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। बता दें कि राम नेगी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के पूर्व कर्मचारी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya को सता रही बेटे Agastya की याद, जब न माना पिता का दिल तो किया ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola