Video: क्या इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे कमल हासन?
Author: Amit Kasana
Feb 19, 2024 10:39 PM IST
Kamal Haasan may join India Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में एक नई पार्टी जुड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टार कमल हासन इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है। उनकी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने का अनुमान है। यही वजह है कि देश में नॉर्थ से लेकर साउथ तक सभी राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है। खबरों की माने तो कमल हासन तमिलनाडु में डीएमके का साथ दे सकते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन डीएमके पार्टी के प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मक्कल नीधि मय्यम पार्टी को सीट दे सकती है। बताया जा रहा है कि कमल हासन खुद एमएनएम के सिंबल टॉर्च लाइट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। दरअसल, उन्हें यह सिंबल एक हफ्ते पहले ही चुनाव आयोग ने आवंटित किया था। बता दें कमल हासन ने दिसम्बर 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी नजर आए थे।