हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jaat निकली 'गदर' की भी बाप, जानें फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ लोगों को कितनी पसंद आई है? अब पब्लिक रिव्यू के साथ पता करते हैं। फिल्म देखकर लौटे लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन
Jaat File Photo

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अभी से इसका दबदबा बनना शुरू हो गया है। ये फिल्म जनता को कितनी पसंद आ रही है? ये भी जान लेते हैं। अब इस फिल्म पर पब्लिक का रिएक्शन सामने आ गया है। फिल्म देखकर सिनेमाघर से लौटे एक शख्स ने बताया कि ‘जाट’ तो ‘गदर’ की भी बाप है। एक फिल्म के अंदर जो भी इंटरस्टिंग चीज होनी चाहिए इसमें वो सब है। कॉमेडी, इमोशन, फाइट, डांस सब कुछ बढ़िया है।’

दूसरे शख्स ने सनी देओल की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, ‘इस बार फिर से सनी देओल छा गए। 67 की उम्र में इतना धमाकेदार एक्शन, इतने पावरफुल डायलॉग्स, उनकी एंट्री से लेकर लास्ट सीन तक वो आपको बांधे रखेंगे और एक्शन सीन इतने धमाकेदार, इतने जॉ ड्रॉपिंग हैं। पावरफुल डायलॉग्स हैं और ये सही मायने में मास एंटरटेनमेंट है।’ एक महिला ने बताया, ‘जाट वाकई में देखने लायक है। साउथ हमेशा बेहतरीन स्टोरी लेकर आता है और इस बार भी डायरेक्टर बहुत अच्छी स्टोरी लेकर आए हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola