हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Hezbollah ने Israel पर फिर किया हमला, मची अफरा-तफरी

Hezbollah Attack Israel: हिज्बुल्लाह ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव में मिसाइल और राॅकेट से हमला किया है। हमले के बाद राजधानी में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले की इजराइल ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
Israel Hezbollah War Latest Update

Israel Hezbollah War Latest Update: इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच सितंबर 2024 से संघर्ष चल रहा है। इजराइल एक साथ 3 मोर्चोंपर जंग लड़ रहा है। हिज्बुल्लाह के अलावा वह हमास और ईरान के साथ भी जंग लड़ रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिज्बुल्लाह ने इजराइल के मिसाइल हमलों का जवाब देते हुए हमला बोल दिया है। हिज्बुल्लाह के अटैक से अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी के अनुसार हिज्बुल्लाह ने कई नए ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इजराइल की राजधानी तेल अवीव में हिज्बुल्लाह ने कई मिसाइलें दागी। इससे राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में कई विस्फोट हुए। इस बात की पुष्टि इजराइल ने स्वयं की है। हमले के कारण कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित हुई है।

बता दें कि इजराइल अब तक हिज्बुल्लाह के कई बड़े कमांडर और संगठन के प्रमुख को मार चुका है। इजराइल ने हिज्बुल्लाह की टाॅप लीडरशिप को खत्म करने के साथ ही उसके सैन्य ठिकानों पर भी हमला बोला है। अब लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ की इजराइली हमले में मौत हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola