हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: किसने दी ईरान को परमाणु तकनीक? किसे है सबसे ज्यादा खतरा?

Iran Nuclear Technology: ईरान का परमाणु कार्यक्रम साल 1950 में शुरू हुआ था और यह अमेरिका और ईरान के बीच शीत युद्ध गठबंधन का नतीजा था।

विज्ञापन

Iran Nuclear Technology: ईरान के पास कई न्यूक्लियर रिसर्च साइट्स हैं, देश का परमाणु कार्यक्रम एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है। इजरायल की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के पास दो यूरेनियम खदानें, यूरेनिमय प्रोसेसिंग फैसिलिटीज और एक रिसर्च रिएक्टर भी है। बता दें ईरान के पास परमाणु तकनीक से सबसे ज्यादा खतरा इजरायल को है। दरअसल, ईरान के पास सालों पुराना असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम है, जो लंबे समय से अपने गैर-सैन्य उद्देश्यों को बनाए रखे हुए है।

इससे पहले ईरान सरकार ने बयान दिया था कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। परमाणु हथियारों का देश के परमाणु सिद्धांत में कोई स्थान नहीं है। वहीं, इजरायल और अमेरिका अक्सर ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि मध्य पूर्व में कमजोर पड़ा ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। यहां आपको बता दें कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम 1950 में शुरू हुआ था और यह अमेरिका और ईरान के बीच शीत युद्ध गठबंधन का परिणाम था। लेकिन 1979 में ईरानी क्रांति के बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola