हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Iran ने Israel पर दागे 200 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल; कितना हुआ नुकसान? देखें Video

Israel Iran War : इस हमले को बीती 1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी दूतावास पर हुई एयर स्ट्राइक का जवाब माना जा रहा है जिसमें ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस हमले का बदला लेने की शपथ ली थी और कहा था कि इजराइल ने गलती की है, इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए और मिलकर रहेगी।

विज्ञापन
Iran's Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei And Israel's PM Benjamin Netanyahu

Israel Iran War : हमास के साथ जंग में उलझे इजराइल पर आज यानी रविवार को ईरान ने भी हमले की शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने 200 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइल से इजराइल पर हमला किया है। ये हमला 1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी दूतावास पर हुए हमले का जवाब कहा जा रहा है जिसमें ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये मिसाइल और ड्रोन ईरान, ईराक और यमन से लॉन्च किए गए थे। यह इजराइल के खिलाफ ईरान की ओर से पहला सीधा हमला है। वैश्विक नेताओं ने इसे लेकर संघर्ष बढ़ने की आशंका व्यक्त की है और दोनों देशों से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। ईरान के इस हमले में इजराइल को कितना नुकसान हुआ, जानने के लिए देखिए वीडियो।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola