हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: क्यों सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों नहीं मिला मौका? अजीत आगरकर ने दिया जवाब  

IND vs WI: भारतीय टीम का इंग्लिश दौरे के लिए जब सिलेक्शन हुआ तो उसमें मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को मौका नहीं मिला. जिसके बाद सरफराज ने इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं मुंबई के लिए भी रन बनाए. जिसके बाद भी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है. जिसके पीछे की वजह मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने बताया है.

विज्ञापन
Sarfaraz Khan

IND vs WI: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सरफराज खान को सभी 5 मैचों में बेंच पर बैठाया गया. जिसके बाद इंग्लिश दौरे पर उन्हें अचानक टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया. जिससे आगे बढ़ते हुए सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में आकर कमाल की बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही उनकी टेस्ट टीम में वापसी पर चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि उसके बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है. जिसके पीछे का कारण भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया है. 

सरफराज खान को क्यों नहीं मिला मौका? 

टीम से बाहर होने के बाद सरफराज खान ने इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में भी 2 शतक जड़े. हालांकि इस टूर्नामेंट के दौरान वो चोटिल हो गए थे. जिसके कारण ही वो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिता रहे हैं. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया की इंजरी के कारण ही सरफराज खान इस टीम का हिस्सा नहीं है. ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं, कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: फाइनल से पहले टीम इंडिया ने ‘नाक कटाई’, इस मामले में हांगकांग से भी खराब है रिकॉर्ड 

विज्ञापन

टीम के चयन से जुड़ी और अपडेट के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: Exclusive: देहरादून वॉरियर्स के कोच मनीष झा ने बताया कौन होगा टीम का एक्स फैक्टर? प्लेइंग 11 पर भी दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola