IND vs SL Sri Lanka 3 Players Ruled Out: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार से टी-20 सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के सभी मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। हालांकि सीरीज के आगाज से पहले ही श्रीलंका को एक के बाद एक तीन झटके लग चुके हैं। इससे श्रीलंका के सामने हर मैच की प्लेइंग इलेवन को बड़ी समस्या शुरू हो गई है। श्रीलंका को तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है।
दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो बाहर
बता दें कि सबसे पहले श्रीलंका को दुष्मंथा चमीरा के तौर पर बड़ा झटका लगा। इसके बाद नुवान तुषारा और फिर बिनुरा फर्नांडो के तौर पर झटके लगे। हालांकि इनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है। नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया। जबकि चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है। वहीं रमेश मेंडिस ने बिनुरा फर्नांडो के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पल्लेकेले की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जानें क्या है एवरेज स्कोर
कई मायनों में खास है ये सीरीज
गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव बनाए गए हैं। वहीं श्रीलंका की कप्तानी चेरिथ असलांका कर रहे हैं। गौतम गंभीर हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ पहली बार नजर आ रहे हैं। वहीं श्रीलंका के अंतरिम हेड कोच सनथ जयसूर्या को बनाया गया है। ऐसे में ये सीरीज कई मायनों में खास बन गई है।
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
रियान पराग ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बनाई जगह
पहले टी-20 की बात करें तो चेरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा खिलाड़ी चामिंडु विक्रमसिंघे को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में असम और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग को जगह दी गई।
ये भी पढ़ें: एक गेंद पर 2 विकेट, क्रिकेट में क्या ऐसा संभव है?
ये भी पढ़ें: ‘हाय रे किस्मत’ पहले ही मैच में मिली बदनामी, तोड़ा क्रिकेट में 90 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मैदान पर हार्दिक ने पकड़ी सूर्यकुमार यादव की गर्दन, सामने आया गौतम गंभीर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines