हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले वनडे में रोहित-विराट का धमाका! 1 या 2 नहीं... 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ रच डाला इतिहास

Records Rohit-Virat Broke: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. यह मुकाबला भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यादगार रहा. दोनों ने मिलकर वडोदरा वनडे में 1 या 2 नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़े और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया.

विज्ञापन
रोहित-विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Records Rohit-Virat Broke: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच काफी शानदार रहा. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे. रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए मैच काफी यादगार साबित हुआ. विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 26 बनाए. उन्होंने बड़ा स्कोर नहीं बनाया लेकिन वो कुछ रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हुए. विराट ने भी कई कीर्तिमान हासिल किए. आइए दोनों द्वारा तोड़े गए 5 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

रोहित शर्मा-विराट कोहली ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वडोदरा वनडे में 2 छक्के लगाए और इसी के साथ वो बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. इसके अलावा वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 650 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. विराट कोहली ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. इसके अलावा उन्होंने कुमार संगकारा को भी पीछे छोड़ा. सभी रिकॉर्ड के बारे में जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह पहले वनडे से क्यों हुए ‘इग्नोर’? कप्तान शुभमन गिल ने बताया चौंकाने वाला कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola