IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने बताया क्यों वो नहीं लेते हैं आराम? प्लेइंग 11 में बदलाव पर दिया रिएक्शन
Author: News24 हिंदी
Jul 22, 2025 06:43 AM IST
IND vs ENG: क्रिकेट की दुनिया में इस समय कुछ तेज गेंदबाजों को छोड़ दें तो सभी जितना खेलते नहीं उससे ज्यादा आराम लेते हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लगातार 5 टेस्ट मैच बतौर तेज गेंदबाज खेलना अब मुश्किल ही नजर आता है। हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लगातार खेलते हुए नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले सिराज ने बताया कि वो क्यों बुमराह की तरह सीरीज के बीच में आराम नहीं करते हैं?
मोहम्मद सिराज नहीं लेते हैं आराम
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट पर कहा, ‘ऊपर वाले ने मुझे सेहतमंद रखा है। मैं मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहता हूँ और देश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मैच खेलना चाहता हूँ।’ इसके बाद जब सिराज ने चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बुमराह के खेलने पर मुहर लगा दी है। पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो…
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सुनाई खुशखबरी, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेगा सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी