हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हर्षित ने कहर बरपाया, जडेजा ने फिरकी में फंसाया, इन 5 खिलाड़ियों ने नागपुर में अंग्रेजों को खूब रुलाया

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 4 विकेट से हराया। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन की धांसू पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG: नागपुर में वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने धांसू जीत के साथ किया है। पहले एकदिवसीय मैच में रोहित की सेना ने अंग्रेजों को चारों खाने चित करते हुए 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 248 रन बनाकर ढेर हुई। 249 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, सर जडेजा का भी जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने सिर्फ 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर टीम में लौटे श्रेयस अय्यर इंग्लिश बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया। अय्यर ने 36 गेंदों पर 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली। शुभमन गिल भी फॉर्म में लौटे और उन्होंने 96 गेंदों पर 87 रन की दमदार पारी खेली। बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किए गए अक्षर पटेल भी रंग में दिखाई दिए और उन्होंने 47 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें