IND vs AUS Semifinal: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पटखनी। इस जीत के साथ ही रोहित की पलटन ने फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से कंगारुओं पर हावी नजर आई। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्टेलिया की पूरी टीम 264 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। वरुण ने ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर झटका।
रन चेज की बारी आई तो विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी काबिलियत को साबित करके दिखाया। किंग कोहली ने 98 गेंदों में 84 रन की धांसू पारी खेली। विराट को दूसरे छोर से श्रेयस अय्यर के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला और उन्होंने 45 रन का योगदान दिया। कोहली के आउट होने के बाद एक पल को मैच फंसता हुआ दिखाई दे रहा था। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रन कूटते हुए मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया से दूर कर दिया। केएल राहुल ने 34 गेंदों पर 42 रन ठोके और सिक्स लगाकर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिलाया।
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
18 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines