IND vs AUS: टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही है। लंबे समय से टीम इंडिया दुबई के पिच पर ही खेल रही है, ऐसे में वो इस मैदान को समझ कर अपनी प्लेइंग 11 का चयन करेंगे। मौजूदा समय में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
4 स्पिनरों के साथ ही उतर सकती है टीम इंडिया
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी तो प्लेइंग 11 में 4 स्पिनरों को मौका देगी। न्यूजीलैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ फेल होते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में टीम इंडिया कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली प्लेइंग 11 को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं हार्दिक पांड्या को शमी का शुरुआती ओवरों में साथ देना होगा।
भारत की सेमीफाइनल मुकाबले में संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से लगता है ‘डर’! अब क्या करेंगे रोहित-गंभीर?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
22 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
23 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines