Nitish Reddy: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में नीतीश रेड्डी ने धमाल मचाते हुए कदम रखा है। पर्थ के बाद एडिलेड में भी नीतीश के बल्ले से अहम पारी निकली। बल्ले से तो नीतीश प्रभावित कर ही रहे हैं, इसके साथ ही वह गेंद से भी अपना कमाल दिखा रहे हैं। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का नीतीश का यह सफर कतई आसान नहीं था। नीतीश के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने पिता को रोते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने तय किया था कि वह क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाकर ही दम लेंगे।
नीतीश ने बताया कि उनके घर में काफी आर्थिक तंगी थी, जिसके चलते उनके पिता एक दिन बैठकर रो रहे थे। बस उसी पल इस खिलाड़ी ने क्रिकेटर बनने की ठान ली थी। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से नीतीश दमदार प्रदर्शन करके पहली बार नजरों में आए। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम का बुलावा आया। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में नीतीश 74 रन की धांसू पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी नीतीश लगातार अपने खेल से हर किसी को प्रभावित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: किस्मत हो तो ऐसी! राहुल-विलियमसन को मिला भगवान का सहारा, आउट होकर भी नहीं हुए आउट
संबंधित खबरें
मुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
9 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
14 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
19 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
20 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines