हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेज बारिश के बीच कैसे गिरी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत? क्या टल सकता था ये हादसा? देखें Video

IGI Airport Roof Collapse: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह-सुबह बुरी खबर सामने आई। टर्मिनल 1 की छत गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इस हादसे का जिम्मेदार आखिर कौन है?

विज्ञापन

IGI Airport Roof Collapse: राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज बारिश के दौरान एक बुरी खबर सामने आई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने टर्मिनल 1 की छत अचानक से नीचे गिर गई। इस हादसे में 1 ड्राइवर की मौत हुई तो वहीं कई लोग घायल हैं। सवाल ये है कि बिना आंधी-तूफान के दिल्ली एयरपोर्ट की मजबूत छत भला कैसे ढह गई? इस हादसे का दोषी किसे माना जाए? क्या ये हादसा टाला जा सकता था? आमतौर पर दिल्ली में तेज आंधी तूफान के दौरान एयरपोर्ट की छत पर लगे परखच्चे उड़ने लगते थे। वहीं बारिश के दौरान कई टर्मिनल्स की छत अक्सर लीक करने लगती थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर ये परेशानी हर साल बरसात में सामने आती थी। मगर प्रशासन में इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया?

 

IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गिरी इस छत के बाद सियासी गलियारों में भी संग्राम छिड़ गया है। विपक्ष ने इसे सरकार की लापरवाही करार दिया है तो वहीं सत्तापक्ष ने इस हादसे का दोषी पिछली सरकार को ठहराया है। नागरिक उड्डयन मंत्री का कहना है कि ये छत यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2008-2009 के दौरान बनाई गई थी। देखें वीडियो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola