हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कितनी गंभीर अक्षर पटेल की इंजरी? T20 WC 2026 से हुए बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

Axar Patel Injury: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अक्षर पटेल एक गेंद को रोकने के प्रयास में खुद को बुरी तरह से चोटिल करवा बैठे. अक्षर को मैदान से भी बाहर जाना पड़ा था. हालांकि, उनकी इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता नहीं लग सका है.

विज्ञापन
Axar Patel injury

Axar Patel Injury: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अक्षर पटेल फील्डिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए. अक्षर की उंगली से खून बहता हुआ दिखाई दिया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि, अक्षर की इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता अभी नहीं लग सका है और ना ही बीसीसीआई की ओर से अब तक इस पर कोई अपडेट आया है.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

अक्षर की इंजरी अगर गंभीर निकलती है, तो वह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. अक्षर अगर विश्व कप से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह पर रियान पराग को मौका मिल सकता है. रियान बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं. वहीं, आयुष बदोनी भी अक्षर को रिप्लेस करने के बड़े दावेदार नजर आते हैं. आयुष को हाल ही में वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर भारत की वनडे टीम में भी शामिल किया गया था. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola