हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हूती विद्रोहियों का इजराइल पर बड़ा हमला, मिसाइल से एयरपोर्ट को बनाया निशाना

हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल पर हमला कर दिया। हमला इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हुआ। हालांकि हमले को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी 5 मई को हूती विद्रोहियों ने यमन पर हमला किया था।

विज्ञापन
Houthi missile attack on Israel

यमन के हूती विद्रोही लगातार इजराइल पर हमले कर रहे हैं। खबर है कि गुरुवार को हूती विद्रोहियों ने इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। जिसे इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने नेस्तनाबूद कर दिया। इस हमले का दावा स्वयं हूती विद्रोहियों ने किया है।

हूती प्रवक्ता ने बयान देकर बताया कि बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हवाई नेविगेशन पर प्रतिबंध लगाने के लिए हूतियों का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इजराइल गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी एन्क्लेव के खिलाफ अपना आक्रमण और नाकाबंदी खत्म नहीं कर देता। हमले को लेकर इजराइल के रक्षा बलों की ओर से भी बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने यमन से दागी गई मिसाइल को रोक दिया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें