क्या गुजरात में खुल सकता है कांग्रेस का खाता? वोटिंग प्रतिशत से परेशान BJP के लिए फंसा पेच
Author: Gaurav Pandey
2024-05-08 21:17:40
This browser does not support iframes.
Congress vs BJP : 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान राज्य में मतदान का कुल प्रतिशत 59.91 प्रतिशत रहा। सबसे ज्यादा वोटिंग वलसाड सीट पर तो सबसे कम अमरेली सीट पर दर्ज की गई। चुनाव पर क्षत्रिय आंदोलन का असर साफ देखने को मिला। ऐसे में अटकलें चल रही हैं कि कांग्रेस पार्टी इस बार गुजरात में अपना खाता खोल सकती है।
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले गुजरात में 5 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। कम मतदान के चलते भाजपा को नुकसान हो सकता है ऐसी चर्चाएं भी चल रही हैं। गुजरात की राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा को यहां की 7 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, भगवा दल को पूरा भरोसा है कि वह यहां लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी। वीडियो में समझिए कैसे हैं हालात।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines