हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ''खून के बदले खून'', निक्की की मां ने दी चेतावनी, बोलीं- गूजरों में ये सब चलता है

Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की का मर्डर केस काफी सुर्खियों में है। इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में गुस्साए परिवार ने चेतावनी दी है। निक्की की मां ने कहा कि हमें खून के बदले खून चाहिए।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Video: ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच निक्की की मां का बयान सामने आया है, जिसमें वह प्रशासन पर भड़कती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत पहले से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था, लेकिन उसको ये कहकर समझा देते थे कि रिश्ते निभाने पड़ते हैं। अब निक्की की मां का कहना है कि ‘खून के बदले खून चाहिए। बाद में कोई ये न के कि ये क्या कर दिया।’ उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कुछ करता है तो ठीक है, वरना हम खुद कर लेंगे, जो हमें करना होगा।’

निक्की की मां ने कहा कि ‘पूरा गांव, पूरा समाज सब हमारे साथ है।’ उन्होंने बताया कि ‘निक्की अपने साथ होने वाली ज्यादती के लेकर बात करती थी, लेकिन समाज के लोग उसे समझा देते थे कि बिटिया ये सब होता है, गूजरों में ये सब चलता है। घर को चलाओ, घर चलाते-चलाते हमने अपनी बिटिया खो दी। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Bigg Boss के ‘पंगेबाज’ कंटेस्टेंट्स, Salman Khan के शो में जिन्होंने किया था बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola