हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किसानों के 'भारत बंद' के बीच दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कैसा है माहौल?

Singhu Border: किसानों के ‘भारत बंद’ को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देखें, वहां इस समय कैसा है माहौल…

विज्ञापन
Farmers Protest सिंघु बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?

Kisan Andolan Farmers Protest Singhu Border : किसान आंदोलन के चौथे दिन आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से खेतों पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान हाईवे को जाम नहीं किया जाएगा, क्योंकि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ‘रेल रोको’ और 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ‘टोला प्लाजा’ को बंद करने का ऐलान किया है। बंद को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल मुस्तैदी से तैनात हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इससे पहले, गुरुवार को साढ़े 5 घंटे तक चली किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की तीसरी बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई। अब 18 फरवरी को अगले दौर की बातचीत होगी।  सिंघु बॉर्डर पर इस समय हालात कैसे हैं, यह जानने के लिए देखिए प्रशांत देव की रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें