उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से इस बार भाजपा को काफी उम्मीदें थीं। यहां अयोध्या में उसने राम मंदिर का निर्माण करवाया था जिसका इंतजार राम भक्त कितने ही साल से कर रहे थे। भाजपा तो भाजपा, सभी को विश्वास था कि यहां से भगवा दल ही जीतेगा। लेकिन, जब चुनाव परिणाम सामने आया तो स्थिति बदल चुकी थी। बाजी हाथ लगी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के हाथ। कड़े मुकाबले में अवधेश प्रसाद को 50 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत मिली। उनके सामने भाजपा ने लल्लू सिंह को उतारा था।
इस शानदार जीत को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या ने दिखा दिया है कि मंदिर के नाम पर राजनीति अब नहीं की जा सकती। यह चुनाव मैंने नहीं बल्कि अयोध्या के वोटर्स ने जीता है। मैं इस बात की पूरी कोशिश करूंगा कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने भगवान नाम और अयोध्या के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। हम लोग असली राम भक्त हैं। मेरे परिवार में सबके नाम के आगे राम लगा है। हमारी रग-रग में राम हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे हो सकते हैं बाहर
25 mins agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines