IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। अब तक खेले गए 4 मैच में इंग्लैंड ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि भारत ने भी एक मुकाबला जीता है। वहीं चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। यानी इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज पर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने न्यूज 24 से बात की है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में शुभमन गिल और केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। राहुल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी तकनीक जबरदस्त है। इसके अलावा उनके पास धैर्य भी है, जो उन्हें खास बनाता है। उन्होंने गिल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। गिल ने इस सीरीज में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अपनी बातचीत में मोईन ने माना कि इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है। मोईन का पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
बचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
3 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
7 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines