England vs West Indies: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 238 रनों से रौंद दिया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 400 रनों का आंकड़ा छुआ। टीम के लिए जेकब बेथेल ने जोरदार 82 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान बॅूक, जो रूट और बेन डकेट ने भी फिफ्टी जड़ी। इनके अलावा जोस बटलर और जेमी स्मिथ ने 37-37, जबकि विल जैक्स ने 39 रनों की पारी खेली।
इस दौरान इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने 400 रनों का आंकड़ा छुआ है, लेकिन टीम का कोई बल्लेबाज शतक पूरा नहीं कर सका। इसके साथ ही 54 साल के वनडे इतिहास में भी पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जहां टॉप सात बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। 401 रनों के बड़े टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं दिखी और 26.2 ओवरों में सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, जबकि कीसी कार्टी ने 22 रन बनाए।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
6 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
7 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
20 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
23 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines