परिवार ने एक साथ दी दो बेटियों को मुखाग्नि, दोनों की बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल
Author: Deeksha Priyadarshi
Mar 08, 2024 09:40 PM IST
---विज्ञापन---
Dolly And Amandeep Sohi Last Rites: टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई। झनक फेम डॉली सोही के निधन की खबर ने सब को हिला कर रख दिया। दुख की बात ये है कि कुछ ही घंटे पहले उनकी बहन अमनदीप सोही भी पीलिया के कारण दुनिया को अलविदा कह गईं। डॉली और अमनदीप सोही के परिवार का गम सच में असहनीय है कि उन्हें दो बेटियों को एक साथ मुखाग्नि देनी पड़ी। दोनों ही बहनों के निधन से परिवार और दोस्त सदमे में हैं। सबसे ज्यादा दुख की बात ये है कि दोनों ही बहनें अपने पीछे दो बेटियों को अकेला छोड़ गई, उनकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोस्तों का कहना है कि डॉली कीमोथेरेपी का दर्द तो झेल गईं, लेकिन वो बहन की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। वीडियो रिपोर्ट में देखें पूरी खबर।