हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DA Hike Effect: महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी सैलरी? 49 लाख कर्मियों को दिवाली का तोहफा

DA Hike Effect: केंद्र सरकार ने 2025 में 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स के लिए दूसरी बार डीए में बढ़ोतरी की है. इस बार 3 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है, जबकि इससे पहले मार्च 2025 में कर्मचारियों को भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली थी. जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

विज्ञापन

DA Hike Effect monthly salary benefit: दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते यानी डीए में की 3% की बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी. अब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा. कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा. इस फैसले से 49 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा. हालांकि इस फैसले से केंद्र सरकार के खजाने पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए इस साल दूसरी बार डीए बढ़ाया गया है. इसे आखिरी बार मार्च में संशोधित किया गया था, जब कर्मचारियों को भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली थी.

क्या होता है डीए यानी महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता डियरनेस अलाउंस कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है. इसकी दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी कि एआईसीपीआई पर आधारित होती हैं और हर 6 महीने में इसकी समीक्षा होती है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी

महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि मासिक वेतन पर नहीं बेसिक सैलरी पर लागू होती. उदाहरण लिया जाए तो अगर आपकी बेसिक सैलरी सातवें वेतन आयोग के तहत 18 हजार रुपये है तो आपके डीए में 540 रुपये की वृद्धि होगी और आपकी कुल सैलरी 28,440 रुपये हो जाएगी. एक और उदाहरण समझें, अगर आपकी कुल सैलरी 60 हजार रुपये है तो आपकी आपकी बेसिक सैलरी तीन महीने का एरियर मिलाकर 33 हजार से बढ़कर 34800 हो जाएगी. यानी वेतन बढ़ोतरी ज्यादा बेहतर नहीं, लेकिन दिवाली के मद्देनजर सही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola