CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर हमला बोला है। सीएम ने उनके राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर रिएक्शन दिया। योगी ने कहा कि अगर भगवान राम का मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं बनेगा। तो क्या काबुल और कंधार में बनेगा, क्या लाहौर और कराची में बनेगा? सीएम ने कहा कि अयोध्या सनातन की धरती है। भगवान राम की जन्म भूमि है। अगर मंदिर यहां नहीं बनेगा, तो कहां बनेगा? एक रैली के दौरान सीएम आदित्यनाथ ने सपा नेता के बयान पर सवाल उठाए। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने लोगों से भी पूछ लिया कि वे बताएं कि कितने लोग मंदिर बनने के बाद अयोध्या गए हैं? लोगों की भीड़ ने हाथ उठाकर योगी को जवाब दिया। जवाब सुनकर सीएम गदगद नजर आए। योगी ने कहा कि जितने भी लोग बचे हैं, उनको भी अयोध्या के दर्शन करवाए जाएं। योगी ने इसके लिए मंच से ही विधायक और दो अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई। भीड़ ने भी सीएम का हाथ हिलाकर सपोर्ट किया। रैली में पुलिस बल ने सुरक्षा की दृष्टि से हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की। आइए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट के बारे में…
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
18 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
21 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines