हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम योगी पर चंद्रशेखर का बड़ा हमला, कहा- 'हरिजन' शब्द का प्रयोग समाज को बांट रहे

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर ने कहा कि क्या इस ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग से उनका तथाकथित हिंदू खतरे में नहीं आता? जबकि 1982 में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर अनुसूचित जातियों के लिए ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल न करने को कहा था।

विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर | फाइल फोटो

Chandrashekhar Azad: आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। आजाद ने आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ दलितों के लिए हरिजन शब्द का प्रयोग करके समाज को बांट रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि चुनावी रैलियों में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मंच पर समाज को ‘हरिजन” और ‘गैर हरिजन’ में बांट रहे हैं। क्या इस ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग से उनका तथाकथित हिंदू खतरे में नहीं आता? जबकि 1982 में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर अनुसूचित जातियों के लिए ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल न करने को कहा था। देखिए ये वीडियो रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola