Exclusive : 'बाघ की खाल ओढ़ लेने से शियार बाघ नहीं हो जाता', जाति जनगणना पर पप्पू यादव ने बीजेपी को घेरा
Author: Deepak Pandey
2025-05-04 16:20:09
This browser does not support iframes.
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने की घोषणा करके विपक्ष से बड़ा मुद्दा छीन लिया। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बीजेपी पर निशाना साधा। पूरी खबर के लिए देखें वीडियो।
सांसद पप्पू यादव ने जाति जनगणना पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि बाघ की खाल ओढ़ लेने से शियार बाघ नहीं हो जाता है। यह लोग तो सबसे बड़े जाति जनगणना के विरोधी हैं। जाति जनगणना मुद्दा आज का तो है नहीं। सामाजिक परिवर्तन के बीच समाज के अंतिम व्यक्ति को आर्थिक आजादी की मुख्यधारा में जोड़ा जाए, सामाजिक, राजनीतिक हिस्सेदारी, भागीदारी, साझेदारी हो, यह सवाल कब से उठ रहे हैं। कांग्रेस तो हमेशा पक्ष में रही। बीजेपी जाति जनगणना की विरोधी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines