Caste Census: 2 चरण 3 साल, कैसे होगी जातिगत गणना? सामने आई Timeline
Author: News24 हिंदी
Jun 05, 2025 12:14 PM IST
---विज्ञापन---
Caste Census: भारत में फिर एक बार जातियों के साथ जनगणना शुरू होने वाली है। यह जनगणना 16 जून को शुरू होने की संभावना है। इसका काम 2 स्टेज में होगा। इसके अलावा यह डिजिटल जनगणना है। जल्द इसका नोटिफिकेशन पब्लिश्ड करने का प्लान सरकार ने बना रही है। कोरोना के कारण यह जनगणना नहीं हो पाई थी। पहली स्टेज में घरों की लिस्टिंग 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर 2026 तक होगी। वहीं, दूसरी स्टेज 9 फरवरी 2027 से शुरू होगी। आपको बता दें, जनगणना का काम हर घर-घर जाकर किया जाता है। कैसे और कब जनगणना होगी, इसके लिए सरकार कैसे योजना बना रही है, आइए इस वीडियो की मदद से पूरी जानकारी लेते हैं।