हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अयोध्या रेप केस पर सपा सांसद बोले-आरोपी को फांसी दो, सरकार के सामने रखी 2 बड़ी मांग

Ayodhya Rape Case MP Awadhsh Prasad: फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या रेप केस पर बयान दिया है। उन्होंने सरकार के सामने दो बड़ी मांग रखी है।

विज्ञापन

Ayodhya Rape Case MP Awadhsh Prasad: अयोध्या रेप केस काफी चर्चा में है। समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान पर 12 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। हालांकि इस मामले पर राजनीति गरमाती जा रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की तो फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ आरोपी की तस्वीर भी वायरल होने लगी। हालांकि अब अवधेश प्रसाद ने खुद सामने आकर मामले पर सफाई पेश की है।

क्या बोले अवधेश प्रसाद?

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या की घटना काफी दर्दनाक और शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए और यहां तक की उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। जल्द से जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार की तरफ से बच्ची के परिवार को सुरक्षा दी जाए और कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की जाए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान पर आरोप लगा है कि उसने अपने साथी राजू खान के साथ मिलकर 12 साल की नाबालिग लड़की का रेप किया। यही नहीं दोनों पिछले ढाई महीने से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मोइद खान ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। हालांकि इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई।

योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन

इस घटना के बाद अयोध्या में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम योगी ने भी आरोपी को सजा दिलाने के साथ-साथ हर संभव मदद करने का भरोसा जताया है। यूपी सरकार ने कार्रवाई करते हुए मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है। इसके अलावा राजस्व विभाग भी आरोपी की अवैध संपत्ति की जांच करने में जुटा है। खबरों की मानें तो मोइद खान ने तालाब और कब्रिस्तान के आसपास मौजूद सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सर्प विनाश 2.0 क्या? आतंकियों के खात्मे की 20 साल पुरानी कहानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें