Chai Wala Interview With Avadh Ojha : यूपीएससी की तैयारी करवाने वाले शिक्षकों में अवध ओझा का नाम सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में गिना जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी नजर आते रहते हैं और मीडिया में भी। सोमवार को वह न्यूज24 के स्पेशल प्रोग्राम चाय वाला इंटरव्यू में आए। इस दौरान उन्होंने अपने सफर और देश के राजनीतिक मुद्दों समेत कई मामलों पर अपनी राय खुल कर रखी। इस दौरान राहुल गांधी का मुद्दा भी उठा तो राहुल गांधी पर भी अवध ओझा ने बात की।
इस सवाल पर कि क्या राहुल गांधी के साथ देश में अन्याय होता है, कांग्रेस कहती है कि भाजपा राहुल की छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है, ओझा ने कहा कि तभी तो नाम हुआ। इसीलिए प्री निकल गया उनका। हमारे आईएएस की परीक्षा मं 90 प्लस पर प्री निकलता है। 20 साल उस आदमी ने गालियां सुनीं, उपेक्षाएं सहीं, हार देखी। लेकिन अब मैं सोचता हूं उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम उन्होंने यात्राएं कीं। जनता से जुड़ने की कोशिश की। इन सब चीजों ने उन्हें निखारा है।
अवध ओझा ने आगे कहा कि कांग्रेस को इस बार 99 सीटें मिली हैं। प्रीलिम्स निकल गया है। अगर थोड़ी मेहनत और करेंगे तो मेंस भी निकलेगा और इंटरव्यू भी निकलेगा। वहीं, इस बात पर कि भाजपा वाले कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां पड़ती हैं, ओझा ने कहा कि राजा को तो खानी ही पड़ेगी। आप (नरेंद्र मोदी) राज सिंहासन पर बैठे हैं और प्रजा एक ऐसी चीज है जिसे भगवान नहीं खुश कर सकता फिर आप तो राजा हैं। आपका तो काम यही काम है। देखिए अवध ओझा का पूरा इंटरव्यू।
संबंधित खबरें
JIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
5 hrs agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
13 hrs agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoJio की स्वदेशी तकनीक पर भरोसा, मेगा IPO से नए डिजिटल युग का आगाज
1 day agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
1 day agoIPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के पीछे क्या मकसद? शिंदे बोले-दोषियों को छोड़ेंगे नहीं
2 days agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines